Contact for Advertisement 9919916171


पंजाब: जींद पुलिस को बड़ी सफलता, गांजा तस्करी मामले में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

पंजाब  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 02/07/2026 12:39:49 pm Share:
  • पंजाब
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 02/07/2026 12:39:49 pm
Share:

विस्तार

पंजाब: पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों पर चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गढ़ी पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है। थाना गढ़ी प्रभारी उप नि. दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना गढी में दर्ज मुकदमा के तहत गांजा तस्करी मामले में दो आरोपी (राम उर्फ रोकी तथा दर्शन वासियान खनौरी पंजाब को 1 किलो 500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों कि पूछताछ में आरोपी संदीप खान उर्फ गुनर वासी खनौरी मंडी पंजाब का नाम सामने आया था, जो लगातार दो वर्ष से फरार चल रहा था। थाना गढ़ी पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी जांच  व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी संदीप खान उर्फ गुनर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियानुसार अमल में लाई जा रही है। जींद पुलिस आमजन से अपिल करती है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।