-
☰
हरियाणा: 2 करोड़ फिरौती मामला फर्जी निकला, पुलिस सुरक्षा के लिए खुद करवाई थी धमकी कॉल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: कैथल में 01 जुलाई को पूंडरी क्षेत्र में एक जेवलर्स से 2 करोड़ रूपये की फिरौती मांगने के मामले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को सफलतापूर्वक सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की फतेहपुर पूंडरी निवासी रवि वर्मा ने पुलिस अधीक्षक कैथल को 16 जून को एक शिकायत दी की उसकी पूंडरी में लवली जेवलर्स के नाम से दुकान है। 13 जून को उसके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल की मार्फत जान से मारने की धमकी दी गई तथा 2 करोड़ रूपये की फिरौती की मांग की गई। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा तुरंत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को आदेश दिए गए की जल्द से जल्द मामले को सॉल्व करके आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस टीम द्वारा इस मामले में साइबर सैल की सहायता से तकनीकी एवं तथ्यात्मक जांच करवाई गई। जांच में यह सामने आया कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप असत्य थे। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एचसी अनिल कुमार, एचसी देवेंद्र कुमार तथा एएसआई तरसेम की टीम द्वारा 28 जून को राजौंद क्षेत्र से आरोपी सिरसल निवासी देवेंद्र को एक अवैध देशी कट्टे सहित काबू किया गया। जिस बारे थाना राजौंद में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज करके व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवेंद्र के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट, लूट एवं हत्या जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित 11 मामले दर्ज हैं। पूछताछ दौरान आरोपी देवेंद्र ने कबुल किया की उसने विदेशी व्हाट्सएप नंबर से रवि के पास फिरौती की कॉल खुद रवि के कहने पे की गई थी। जिसके लिए रवि ने उसे पैसे दिए थे। शिकायतकर्ता रवि द्वारा ही पुलिस सुरक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से झूठी कहानी बनाई गई थी। इस प्रकार आरोपी रवि ने पुलिस को गुमराह करने एवं सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का प्रयास किया। उक्त मामले में आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा की किसी भी प्रकार की झूठी शिकायत, फर्जी धमकी या मनगढ़ंत सूचना देकर पुलिस को गुमराह न करें। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। झूठी शिकायतों के कारण पुलिस का बहुमूल्य समय एवं संसाधन व्यर्थ होते हैं, जिससे वास्तविक पीड़ितों की सहायता प्रभावित होती है। यदि किसी व्यक्ति को वास्तविक रूप से किसी प्रकार की धमकी या खतरा है तो वह तुरंत पुलिस को सही एवं सत्य जानकारी उपलब्ध कराए। पुलिस प्रत्येक वास्तविक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मध्य प्रदेश: जर्जर सड़क से ग्रामीण हुए परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार
राजस्थान: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, बाल विवाह पर चला जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी के खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन
मध्य प्रदेश: बहती गंगा में स्नान कब तक, सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
गुजरात: प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल, किसानों ने अपनाई जैविक खेती