Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मां के विवाद में भाई की हत्या, आरोपी को 5 घंटे में किया गिरफ्तार

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 02/07/2026 01:00:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 02/07/2026 01:00:55 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के नयापुरा कस्बे में बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने वारदात के करीब पांच घंटे के भीतर आरोपी अनस उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में मां के साथ हुए विवाद के बाद गुस्से में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि 30 जून की शाम नयापुरा कस्बा निवासी सुमैया अख्तरी ने तहरीर देकर बताया था कि उनके पति दिलशेर अहमद और उनके देवर अनस उर्फ राजू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अनस ने चाकू निकालकर दिलशेर के पेट और पीठ पर कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंची सुमैया पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह जान बचाकर बाहर निकल गईं।

गंभीर रूप से घायल दिलशेर की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में जहानागंज थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के बाद थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। देर रात मुखबिर की सूचना पर करहा मार्ग स्थित पुनर्जी पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी मो. अनस उर्फ राजू (24) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बड़ा भाई दो वर्ष दुबई में रहने के बाद करीब 15 दिन पहले घर लौटा था। घर खर्च को लेकर मां और भाई के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान भाई द्वारा मां को धमकाने पर उसे गुस्सा आ गया और उसने पास में रखा चाकू उठाकर ताबड़तोड़ वार कर दिए।