Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: भाजपा सदस्यता अभियान हुआ शुरू, 31 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 11/04/2026 04:39:40 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 11/04/2026 04:39:40 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर रायपुर प्रदेश में भाजपा के संगठन विस्तार को ग्राम स्तर पर भी मजबूती मिलती नजर आ रही है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर रायपुर प्रदेश में भाजपा के संगठन विस्तार को ग्राम स्तर पर भी मजबूती मिलती नजर आ रही है। इसी कड़ी में ग्राम बतरा में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जहां प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में 31 महिला एवं पुरुषों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खास बात यह रही कि यह कार्यक्रम पूर्व कांग्रेस विधायक पारसनाथ राजवाड़े के गृह ग्राम में आयोजित हुआ, जिससे इस घटनाक्रम को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी नवप्रवेशित सदस्यों को अपने हाथों से भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सोच और सेवा भाव से जुड़ा एक व्यापक आंदोलन है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग स्वेच्छा से भाजपा से जुड़ रहे हैं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि गांव-गांव तक विकास पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

 

उन्होंने नवसदस्यों से आह्वान किया कि वे पार्टी की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। ग्राम बतरा में हुए इस सदस्यता अभियान को क्षेत्र में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता और जनविश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि आने वाले समय में इससे राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र के समग्र विकास और समाज की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।


Featured News