Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: शराब की दुकान पर MRP से अधिक वसूली का आरोप, जांच की मांग कर रहे ग्रामीण

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Durgesh Kumar Gupta , Date: 11/04/2026 05:36:08 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Durgesh Kumar Gupta ,
  • Date:
  • 11/04/2026 05:36:08 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में संचालित देशी-अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान पर ठेकेदार द्वारा खुलेआम नियमों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में संचालित देशी-अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान पर ठेकेदार द्वारा खुलेआम नियमों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दुकान में शराब की बोतलों पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत वसूल कर ग्राहकों को शराब बेची जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से अतिरिक्त राशि ली जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह स्थिति लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

नियमों का उल्लंघन-नियमों

के अनुसार किसी भी प्रकार की शराब को उसकी बोतल पर अंकित मूल्य MRP से अधिक कीमत पर बेचना पूरी तरह अवैध है। इसके बावजूद ब्यौहारी शराब दुकान में इस नियम की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इनका कहना - मार्च के बाद शराब का रेट बढ़ गया है स्टॉक पुराना है नई रेट लिस्ट भी आ गई है, इसलिए नए रेट से बेची जा रही है।