Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: 1163 प्राथमिक विद्यालयों में ‘अंगना में शिक्षा’ पढ़ाई तिहार मेला, 29,900 बच्चों ने लिया भाग

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 11/04/2026 05:48:08 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 11/04/2026 05:48:08 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के आदेशानुसार, कलेक्टर महोदय के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन पर जिले के 1163 प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन दक्षताओं को प्राप्त करने के उद्देश्य से "अंगना में शिक्षा — पढ़ाई तिहार मेला" का सफल आयोजन संपन्न हुआ। बालवाड़ी, कक्षा पहली, दूसरी एवं तीसरी के कुल 29,900 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से इस मेले में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के आदेशानुसार, कलेक्टर महोदय के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन पर जिले के 1163 प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन दक्षताओं को प्राप्त करने के उद्देश्य से "अंगना में शिक्षा — पढ़ाई तिहार मेला" का सफल आयोजन संपन्न हुआ। बालवाड़ी, कक्षा पहली, दूसरी एवं तीसरी के कुल 29,900 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से इस मेले में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पढ़ाई तिहार मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणना की क्षमता को प्रोत्साहित करना है। साथ ही गर्मियों की छुट्टी के दौरान माताओं के माध्यम से छोटे बच्चों को गणित एवं भाषा के बुनियादी ज्ञान से जोड़े रखना तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी इसके प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है। आगामी शिक्षा सत्र की तैयारी के रूप में "अंगना में शिक्षा" से जुड़ी स्मार्ट माताओं एवं एफएलएन टीम को भी इस आयोजन के माध्यम से सक्रिय किया गया।

नौ काउंटरों पर हुआ दक्षता का आकलन 

मेले में कुल नौ काउंटर स्थापित किए गए, जिनमें रजिस्ट्रेशन एवं संकलन, शारीरिक विकास (संतुलन), क्रियात्मक विकास (फोल्डिंग), बौद्धिक विकास (रंगों की पहचान), बौद्धिक विकास (वर्गीकरण), भाषा विकास, गणित (आकार गिनना), गणित (अंक जोड़ना) एवं बच्चों का कोना शामिल रहे। छात्रों को सभी काउंटर गतिविधियों में सम्मिलित कर उनकी दक्षता का आकलन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित माताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पालकों ने भी बच्चों की गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। पढ़ाई तिहार मेले का आयोजन एफएलएन नोडल ग्रुप द्वारा किया गया तथा जिला, विकासखंड एवं संकुल स्तर के अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया। यह आयोजन जिले में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।