-
☰
उत्तर प्रदेश: तिलहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की बाइक के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तिलहर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तिलहर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 600/2025 में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। मुखबिर और सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। शनिवार सुबह करीब 06:30 बजे, प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की तकनीकी मदद से नगरिया मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त को दबोचा