Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस में 119 शिकायतें, 25 का मौके पर निस्तारण
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 11/04/2026 05:40:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 11/04/2026 05:40:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में बेहतर जनसुनवाई एवं पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण करने, संवेदनशीलता बढ़ाने, एवं बेहतर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए थाना दिवस पर डेस्क सिस्टम के तहत समस्त थानों पर हल्का प्रभारी व बीट पुलिस अधिकारी द्वारा अपने-अपने हल्का/ग्राम/बीट की डेस्क लगाकर जनसमस्याओ को सुना गया और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी  कराया गया। 

जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा थाना कोतवाली में जनसमस्याओं को सुना गया एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर उनके निस्तारण हेतु संबन्धित को उचित दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 25 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गयीं।