-
☰
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी में ज्योतिबा फुले को दी गई श्रद्धांजलि, अमरजीत यादव ने खिलाड़ियों को किया संबोधित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिन शनिवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने खिलाड़ियों को संशोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के महान समाज सुधारक शिक्षा विद् महान चिंतक लेखक सत्य शोधक समाज के संस्थापक ज्योतिबा फूले जी द्वारा समाज व देश के लिए किये गये।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिन शनिवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने खिलाड़ियों को संशोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के महान समाज सुधारक शिक्षा विद् महान चिंतक लेखक सत्य शोधक समाज के संस्थापक ज्योतिबा फूले जी द्वारा समाज व देश के लिए किये गये। योगदान पर चर्चा करते हुए अमरजीत यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले जी ने समानता व शिक्षा के लिए आजीवन लड़ते रहे फूले जी का सपना था कि हमारे देश का हर व्यक्ति एक बराबर रूप से सम्मानजनक रूप से व्यवहार करें समाज में फैली हुई असमानताओं तथा महिलाओं के हक और अधिकार को सुरक्षित रखा जाए तथा सभी लोगों को बराबर का हक दिया जाए। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखते हुए फूले जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए इस अवसर पर चन्द्रदेव यादव हंसराज यादव अरविंद यादव डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन मनीष संतोष तथा अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।