Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक को आई मामूली चोटे 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 09/09/2026 04:54:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 09/09/2026 04:54:59 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर बीसवां-महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम अफसरिया हुसैनपुर स्थित बाबा बाग चौराहे के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया और पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक पेड़ के सहारे लटक गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या अन्य व्यक्ति नहीं आया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की, क्योंकि ट्रक पेड़ के सहारे लटका हुआ था। साथ ही वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकालने की व्यवस्था की गई। ट्रक को मौके से हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। पुलिस की निगरानी में ट्रक को सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।