Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बाढ़ और जलभराव से परेशान कटैला पुरवा के ग्रामीण, राहत की करी मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 09/09/2026 04:50:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 09/09/2026 04:50:50 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महसी तहसील महसी क्षेत्र के पूरे सीताराम के मजरा कटैला पुरवा में जलभराव के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पानी जमा होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित है और आवागमन समेत रोजमर्रा के कामों में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव के बावजूद अभी तक उन्हें अपेक्षित सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है। घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गरीब परिवारों के सामने रहने के साथ-साथ खाद्यान्न और जरूरी सामान को सुरक्षित रखने की समस्या भी बनी हुई है।

मामले की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान संजय सिंह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव प्रभावित परिवारों का जल्द सर्वे कराने की मांग की है। इसके साथ ही राहत सामग्री, सुरक्षित आवागमन और अन्य जरूरी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की है।