-
☰
उत्तर प्रदेश: पिकनिक से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक टकराने से युवक की हुई मौत, साथी हुआ गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव निवासी दो युवकों के लिए पिकनिक से घर लौटना दर्दनाक हादसे में बदल गया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर के पास बुधवार शाम उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बारी महेवा निवासी किशन मौर्य (25) पुत्र सुभाष मौर्य उर्फ मुन्ना और राजेश चौहान (23) पुत्र नंदू चौहान बुधवार को बाइक से पिकनिक मनाने निकले थे। दोनों पहले डोगिया बांध पहुंचे और इसके बाद धंधरौल बांध गए। बताया जा रहा है कि शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सजौर के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने किशन मौर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश चौहान की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही किशन के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हरियाणा: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 9.110 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: बांगरदा में जनविश्वास शिविर, 1563 ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब, जयंत चौधरी का हुआ भव्य स्वागत
पंजाब: अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार