-
☰
उत्तर प्रदेश: जलभराव और बाढ़ के बीच एसडीएम ने संभाला मोर्चा, पंप लगवाकर शुरू कराई पानी की निकासी
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज यमुनापार के करछना तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और टोंस नदी के बढ़ते जलस्तर से कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए एसडीएम करछना संदीप तिवारी ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। एसडीएम सबसे पहले घोड़ेडीह गांव पहुंचे। यहां किसानों के खेतों और लोगों के घरों के आसपास पानी भरा मिला। स्थिति को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही पंप लगवाकर पानी की निकासी शुरू कराई। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को जलभराव वाले अन्य स्थानों से भी तत्काल पानी निकालने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने टोंस नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों और बस्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों की परेशानियों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी के साथ राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावित इलाकों में सतर्क रहने तथा जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
हरियाणा: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 9.110 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: बांगरदा में जनविश्वास शिविर, 1563 ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब, जयंत चौधरी का हुआ भव्य स्वागत
पंजाब: अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार