Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने यादव धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 04/09/2026 10:33:56 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 04/09/2026 10:33:56 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: नारनौल यादव कल्याण सभा की ओर से गुरुवार को यादव धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।

विस्तार

गुजरात: नारनौल यादव कल्याण सभा की ओर से गुरुवार को यादव धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सभा के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने यादव धर्मशाला के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों से समाज को सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को गीता की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर वर्ष बड़े स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन कर रही है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत से जुड़ सके।

आरती सिंह राव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों सहित प्रदेश के लोगों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

कार्यक्रम में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने भी क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और निष्काम कर्म का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक बहादुर सिंह, मोहित चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, यादव सभा के महासचिव सूबेदार कंवर सिंह, कोषाध्यक्ष मास्टर जय सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश एडवोकेट सहित यादव कल्याण सभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Featured News