-
☰
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में जिला स्तरीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 15 खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वाराणसी पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, वाराणसी के प्रांगण में गुरुवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपप्रधानाचार्या अर्चना सिंह भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में वाराणसी के 10 जोन से कुल 35 मेधावी छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीति और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया। सभी मुकाबले शारीरिक शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की देखरेख में कराए गए। मंच का संचालन ममता दुबे और सुनैना चंदेल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 15 खिलाड़ियों का चयन आगामी मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अंडर-19 वर्ग में आरती राजभर, अर्चना शर्मा, साहिबा खान, शीतल साहू और जाह्नवी, जबकि अंडर-17 वर्ग में अनुष्का, अंकिता प्रजापति, संस्कृति मिश्र, नंदिनी यादव और पावनी यादव का चयन हुआ। इसी तरह अंडर-14 वर्ग में स्वास्तिक केशरी, आस्था कुमारी, शिवानी, आराध्या मिश्रा और श्वेता यादव मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ी आगामी मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज, वाराणसी में प्रतिभाग करेंगी। आयोजन में डॉ. धनंजय त्रिपाठी, डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. राजीव प्रताप सिंह, जया सिंह, रेखा रानी, ताज, राजीव श्रीवास्तव, कांता रानी, प्रिया मिश्रा और कविता राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मैच व्यवस्थापक अरुण शर्मा, रेखा पटेल, प्रियंका यादव, सुधा शर्मा, प्रतिभा जायसवाल और प्रियंका कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हरियाणा: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 9.110 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: बांगरदा में जनविश्वास शिविर, 1563 ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब, जयंत चौधरी का हुआ भव्य स्वागत
पंजाब: अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार