Contact for Advertisement 9919916171

महाराष्ट्र: गडचिरोली के 9 खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में दर्ज कराई जीत 
 
- Photo by :

महाराष्ट्र,महेश पांडुरंग शेंडे  Published by: , Date: 20/01/2025 03:36:15 pm Share:
  • महाराष्ट्र,महेश पांडुरंग शेंडे
  • Published by: ,
  • Date:
  • 20/01/2025 03:36:15 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: राज्य के गडचिरोली जिले के आष्टी गांव के 9 खिलाड़ियों ने 19 जनवरी 2025 को नागपूर स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज क्रीडा संकुल में आयोजित नागपूर विभागीय शालेय बुडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आष्टी गांव के तीन खिलाड़ीयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

विस्तार

आदेश जयंत पातर ने 54 kg वजन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कांचन छत्रपती बावणे ने 50 kg वजन श्रेणी में और परिधी वासूदेव तिवाडे ने 58 kg वजन श्रेणी में विजय प्राप्त की। इन तीनों विजेताओं का चयन आगामी फरवरी महीने में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बुडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

आष्टी गांव के इन विजेता खिलाड़ीयों की सफलता का श्रेय गडचिरोली जिले के क्रीडा अधिकारी भास्कर घटाळे, क्रीडा अधिकारी वराळकर, चामोर्शी तालुका क्रीडा संयोजक राकेश खेवले, गडचिरोली जिल्हा बुडो मार्शल आर्ट संघ के अध्यक्ष कपिल मसराम, मानवाधिकार सदस्य महेश पांडूरंग शेंडे और उनके माता-पिता को दिया गया है।