Contact for Advertisement 9919916171


Delhi Schools: केजरीवाल सरकार ने कैसे बदली दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था, इन आंकड़ों से समझिए 

- Photo by : Social Media

दिल्ली   Published by: Admin , Date: 08/08/2024 03:12:40 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Admin ,
  • Date:
  • 08/08/2024 03:12:40 pm
Share:

संक्षेप

केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ आंकड़े जनता के सामने रखे जिससे जनता को ये समझ आ जाये कि, आखिर केजरीवाल सरकार ने जनता के लिए किस तरह से काम किया है। 

विस्तार

केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ आंकड़े जनता के सामने रखे जिससे जनता को ये समझ आ जाये कि, आखिर केजरीवाल सरकार ने जनता के लिए किस तरह से काम किया है। 

  1. साल 2015 तक दिल्ली के सरकारी स्कूलों में केवल 24 हजार कमरे ही थे। 
  2. केजरीवाल सरकार ने साल 2015 से 2024 तक सरकारी स्कूलों में 22,711 नए कमरे बनवाए। 
  3. दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बन रहे 14 नए स्कूल। इन स्कूलों में बच्चों के लिए 
    सभी World class facilities होंगी।
  4. अब सरकारी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड, लैब्स, लाइब्रेरी, मल्टी पर्पज हॉल और खेल सुविधाएं हैं। 

इसके साथ ही कई और चीज़े है जो केजरीवाल सरकार ने शिक्षा वयवस्था को दुरुस्त करने के लिए किया है। 

2015 के बाद दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में आया क्रांतिकारी बदलाव

मंत्री आतिशी का कहना है कि, "दिल्ली की केजीरवाल की सरकार की प्राथमिकता बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है। दिल्ली सरकार शिक्षा पर देश में सबसे ज्यादा पैसा खर्च करती है। देश के अन्य राज्यों में सरकारी स्कूल बदहाल हैं। स्कूलों की बिल्डिंग जर्जर है। स्कूलों में पानी, बिजली और शौचालय तक नहीं हैं। 2015 से पहले दिल्ली के भी सरकारी स्कूलों का बुरा हाल था। लेकिन अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति बदल गई है। दिल्ली में अब सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हैं। अब दिल्ली के सरकारी स्कूल विश्वस्तरीय हैं।"


Featured News