-
☰
बिहार: जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 58 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- Photo by : social media
विस्तार
बिहार: बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के सामने रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 58 मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क निर्माण और मरम्मत समेत विभिन्न मुद्दों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार, जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत संचालित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है। कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: बेदखली और क्षतिपूर्ति वसूली रोकने की मांग, पिपरीवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: रिहंद डैम के खुले तीन फाटक , बढ़ते जलस्तर के बीच पानी की निकासी हुई शुरू
उत्तर प्रदेश: कच्ची बंधी टूटने से गांव में घुसा पानी, 11 परिवारों को निकाला गया सुरक्षित
उत्तर प्रदेश: मंडलीय मलखंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन, चयनित खिलाड़ी झांसी में दिखाएंगे दमखम
गुजरात: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी मोहित शर्मा ने की समीक्षा बैठक, सीमा पर बढ़ाई सतर्कता
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई की मार, गेहूं के साथ आटा-मैदा भी हुआ महंगा