Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल, किसानों ने अपनाई जैविक खेती

- Photo by : SOCIAL MEDIA

गुजरात  Published by: Satishkumar Mohanbhai Patel , Date: 02/07/2026 02:41:07 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Satishkumar Mohanbhai Patel ,
  • Date:
  • 02/07/2026 02:41:07 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड, गुजरात के अंतर्गत संचालित मिशन के तहत साबरकांठा जिले की सुप्रसिद्ध पंसरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले पेटापरा अजमेलपुरा गांव में दिनांक 02 जुलाई 2026 को गुजरात प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड के तालुका स्तर के स्टाफ द्वारा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गांव के अनेक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती की आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीकों, जैविक खेती के महत्व तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में बोर्ड के सदस्य दिलीप सिंह झाला, फार्मर फ्रेंड सतीशभाई पटेल तथा तालुका स्तर के प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और प्राकृतिक खेती को अपनाने का संकल्प लिया। इस सफल किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से पंसरी ग्राम पंचायत ने तालुका स्तर पर अपनी एक अलग पहचान स्थापित करते हुए क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित किसानों, बोर्ड के सदस्यों एवं समस्त स्टाफ को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।