-
☰
मध्य प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 किलो अफीम संग दो तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति फ्रीज
- Photo by : social media
विस्तार
मध्य प्रदेश: फतेहाबाद जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो 60 ग्राम अफीम के साथ महिला समेत दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक कुख्यात नशा तस्कर की लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति को भी फ्रीज कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, आईपीएस के निर्देशन तथा एएसपी दिव्यांशी सिंगला के प्रभावी पर्यवेक्षण में जिले में नशामुक्त अभियान लगातार तेज गति से चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए रतिया टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि सीआईए रतिया की टीम एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल के पास गश्त एवं निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में अफीम हरियाणा और पंजाब में सप्लाई करने के लिए लाई जा रही है। सूचना के अनुसार ईश्वर लाल पुत्र मांगी लाल पाटीदार निवासी बरलाई जिला नीमच तथा सोना प्रजापति पत्नी सुनील प्रजापति निवासी बैजलपुर जिला रायसेन एक होंडा सिटी कार में अफीम लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल धांगड़ पुल के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद बताए गए नंबर की होंडा सिटी कार को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस को एक और अहम तथ्य मिला। आरोपियों की कार पर आगे और पीछे ‘दैनिक सुदर्शन टुडे’ समाचार पत्र के स्टिकर लगे हुए थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पुलिस जांच से बचने और खुद को संदेह से दूर रखने के लिए इन स्टिकरों का इस्तेमाल किया। पुलिस इस पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं हैं। यदि किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने कहा कि नशा तस्कर चाहे कितने भी नए हथकंडे अपनाएं, फतेहाबाद पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी ईश्वर लाल के खिलाफ पंजाब के भटिंडा जिले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूरे अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क, सप्लायरों, खरीददारों और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ करेगी। इसके अलावा फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अन्य कुख्यात तस्कर की लगभग 30 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया है। पुलिस के अनुसार जिले में अब तक 34 नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले को नशामुक्त बनाया जा सके।
मध्य प्रदेश: जर्जर सड़क से ग्रामीण हुए परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार
राजस्थान: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, बाल विवाह पर चला जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी के खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन
मध्य प्रदेश: बहती गंगा में स्नान कब तक, सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
गुजरात: प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड का किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल, किसानों ने अपनाई जैविक खेती