Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: फर्जी मदरसा घोटाले का आरोपी जितेंद्र सिंह चौहान गिरफ्तार, SIT जांच में हुआ खुलासा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 02/07/2026 12:24:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 02/07/2026 12:24:29 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: दिनांक 1 जुलाई के अनुसार थाना दीदारगंज पुलिस ने अस्तित्वहीन मदरसे के नाम पर शासकीय अनुदान के दुरुपयोग एवं कूटरचित अभिलेख तैयार कर धोखाधड़ी करने के प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। पूर्व वर्ष की घटना 19 फरवरी को राज्य विशेष अपराध अनुसंधान दल SIT, मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निरीक्षक के.बी.पी. सिंह की तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जांच में अस्तित्वहीन मदरसा गफ्फरुल ओलूम, ग्राम पाइन्दापुर, फूलपुर, जनपद आजमगढ़ मदरसा आईडी-191100507 के नाम पर कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा शासकीय धनराशि के गबन का मामला प्रकाश में आया। प्रकरण में मदरसे के प्रबंधक, शिक्षक एवं मान्यता प्रदान करने से संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
विवेचना के दौरान वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 01/07/2026 को थाना दीदारगंज पुलिस टीम ने आजादनगर बाजार से वांछित अभियुक्त जितेन्द्र सिंह चौहान को प्रात 09:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।