-
☰
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों को लेकर कानपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कानपुर नगर पुलिस ने सोमवार, 31 अगस्त को व्यापक फ्लैग मार्च किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कानपुर नगर पुलिस ने सोमवार, 31 अगस्त को व्यापक फ्लैग मार्च किया। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने पैदल और वाहनों के माध्यम से गश्त की। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों का जायजा लेना रहा। थाना कर्नलगंज पुलिस ने जनपदीय क्यूआरटी के साथ थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने गश्त की। प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष मौजूदगी रही। पुलिसकर्मियों ने पैदल और वाहनों से लगातार गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। पुलिस टीमों ने बाजारों में व्यापारियों, राहगीरों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। अफवाहों से दूर रहने की अपील पुलिस ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करने और बिना पुष्टि के उसे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित नहीं करने की अपील की। साथ ही लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कानपुर नगर पुलिस की ओर से कहा गया कि फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे और आम नागरिक बिना किसी भय के आगामी त्योहार मना सकें
उत्तर प्रदेश: बेदखली और क्षतिपूर्ति वसूली रोकने की मांग, पिपरीवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: रिहंद डैम के खुले तीन फाटक , बढ़ते जलस्तर के बीच पानी की निकासी हुई शुरू
उत्तर प्रदेश: कच्ची बंधी टूटने से गांव में घुसा पानी, 11 परिवारों को निकाला गया सुरक्षित
उत्तर प्रदेश: मंडलीय मलखंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन, चयनित खिलाड़ी झांसी में दिखाएंगे दमखम
गुजरात: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी मोहित शर्मा ने की समीक्षा बैठक, सीमा पर बढ़ाई सतर्कता
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई की मार, गेहूं के साथ आटा-मैदा भी हुआ महंगा