Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी के खिलाड़ियों का किया गया उत्साहवर्धन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 02/07/2026 05:18:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 02/07/2026 05:18:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के खिलाड़ियों का 15 दिवसीय समर कैंप बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में डा सरोज सिन्हा अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय जी की अध्यक्षता में आयोजित था, जिसमें भगत सिंह खेल एकेडमी के कुश्ती के 15 बालक एवं 15 बालिकाओं का चयन कर आवासीय कैम्प हेतु भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव तथा अरविंद यादव के नेतृत्व में संचालित हो रहा था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के खिलाड़ियों का 15 दिवसीय समर कैंप बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में डा सरोज सिन्हा अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय जी की अध्यक्षता में आयोजित था, जिसमें भगत सिंह खेल एकेडमी के कुश्ती के 15 बालक एवं 15 बालिकाओं का चयन कर आवासीय कैम्प हेतु भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव तथा अरविंद यादव के नेतृत्व में संचालित हो रहा था। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि इस कैंप के दौरान खिलाड़ियों को अलग अलग स्थानों पर जाकर भ्रमण करने तथा एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी कुश्ती कला दिखाने का अवसर मिला तथा सभी बच्चे एवं बच्चियों को अलग अलग भाषा एवं संस्कृति से अवगत होने का अवसर भी मिला। अरविंद यादव ने कहा कि इसी 15 दिन के अंदर खिलाड़ियों ने अति प्राचीन शिक्षा के केंद्र नालंदा विश्वविद्यालय भग्नावशेष नालंदा तथा राजगीर में स्थित परम बलशाली योद्धा जरासंध की रणभूमि अखाड़े का दर्शन करते हुए अपना कैम्प सकुशल पूरा किए। एकेडमी वापस आने पर ग्राम प्रधान हंशराज यादव तथा चन्द्रदेव यादव के नेतृत्व में सभी सम्मानित सदस्यों एवं खिलाड़ियों द्वारा सबका सम्मान किया गया। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में अनुशासन एवं समभाव एकरूपता का विकास होता है। अमरजीत यादव ने बताया कि भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में चल रहे 45 दिवसीय कबड्डी समर कैंप का समापन कार्यक्रम 4 जुलाई को किया जाएगा। इस अवसर पर हंशराज यादव चन्द्र देव यादव कबड्डी प्रशिक्षक उमेश यादव अरविंद रामप्रवेश चन्द्रशेखर मिथिलेश संतोष तथा अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।