Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जलभराव और बाढ़ के बीच एसडीएम ने संभाला मोर्चा, पंप लगवाकर शुरू कराई पानी की निकासी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 03/09/2026 05:56:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 03/09/2026 05:56:34 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज यमुनापार के करछना तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और टोंस नदी के बढ़ते जलस्तर से कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए एसडीएम करछना संदीप तिवारी ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। एसडीएम सबसे पहले घोड़ेडीह गांव पहुंचे। यहां किसानों के खेतों और लोगों के घरों के आसपास पानी भरा मिला। स्थिति को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही पंप लगवाकर पानी की निकासी शुरू कराई। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को जलभराव वाले अन्य स्थानों से भी तत्काल पानी निकालने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसडीएम ने टोंस नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों और बस्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों की परेशानियों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी के साथ राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावित इलाकों में सतर्क रहने तथा जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


Featured News