Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पति पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, वारदात के बाद पति हुआ फरार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 31/08/2026 10:50:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 31/08/2026 10:50:02 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तावली में रविवार 30 अगस्त 2026 को घरेलू हिंसा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया। यहां करीब 36 वर्षीय मोहसिना की उसके पति राशिद द्वारा हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस के मुताबिक, घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करने के साथ ही आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।


Featured News