-
☰
हरियाणा: हांसी का देवी लाल मार्केट 40 लाख रुपये की लागत से हुआ सुंदर, विधायक विनोद भयाना ने किया उद्घाटन
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हांसी शहर के प्रमुख बाजारों में शामिल देवी लाल मार्केट का करीब 40 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया गया है। नगर परिषद हांसी की ओर से कराए गए विकास कार्यों का रविवार को विधायक विनोद भयाना ने विधिवत उद्घाटन किया। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर बाजार के दुकानदारों ने विधायक का स्वागत किया और पटाखे फोड़कर व मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। सौंदर्यीकरण के बाद बाजार को नया और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। बाजार के दोनों ओर तोरण द्वार की तर्ज पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इसके अलावा रंगीन ब्लॉक से फुटपाथ तैयार किए गए हैं और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। बाजार में स्टील से तैयार ‘I Love Hansi’ का सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सीढ़ियों पर ग्रेनाइट लगाया गया है और दोपहिया वाहनों को सीढ़ियों पर चढ़ने से रोकने के लिए स्टील बोलार्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ हरित पट्टी का भी सौंदर्यीकरण किया गया है। पूरे बाजार में सीसी फर्श का निर्माण किया गया है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के अवसर पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हांसी का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। शहर का सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। नगर परिषद के ईओ राजेंद्र सोनी ने कहा कि विकास कार्यों से व्यापारियों और ग्राहकों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित माहौल मिलेगा। इस अवसर पर नगर परिषद प्रधान प्रवीण एलाहाबादी, उप प्रधान अनिल बंसल, ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष यादव, रमेश सिसोदिया, दीपक मुंजाल, विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग और व्यापारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: शराब की लत के बीच महिला ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम
उत्तर प्रदेश: महोबा में हुआ भव्य कजली मेला जुलूस, झांकियों और हाथी-घोड़ों ने बढ़ाई शोभा
झारखण्ड: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, सुन्नी हनफी एजुकेशनल ट्रस्ट ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन के बाद हुआ बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा-साले हुए गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर कच्ची दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पांच साल के बच्चे की हुई मौत