-
☰
हरियाणा: हांसी में रातभर चला सघन चेकिंग का अभियान, पीपला पुल पर पुलिस ने की वाहनों की जांच
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हांसी रात के समय होने वाले अपराधों और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हांसी पुलिस ने रविवार रात पीपला पुल पर विशेष नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान की निगरानी डीएसपी रविंदर सांगवान ने की, जबकि नाका इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार रहे। अभियान में महिला पुलिसकर्मियों समेत करीब 20 पुलिस कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। चेकिंग के दौरान पीपला पुल से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस का विशेष फोकस अवैध शराब की तस्करी, मादक पदार्थों की आवाजाही, अवैध हथियारों और चोरी के वाहनों की रोकथाम पर रहा। नाकाबंदी के साथ आसपास के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग भी की गई। पुलिस का कहना है कि रात के समय सुनसान रास्तों और प्रमुख मार्गों का इस्तेमाल कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रात में यात्रा के दौरान वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ रखें, पुलिस चेकिंग में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
उत्तर प्रदेश: शराब की लत के बीच महिला ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम
उत्तर प्रदेश: महोबा में हुआ भव्य कजली मेला जुलूस, झांकियों और हाथी-घोड़ों ने बढ़ाई शोभा
झारखण्ड: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, सुन्नी हनफी एजुकेशनल ट्रस्ट ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन के बाद हुआ बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा-साले हुए गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर कच्ची दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पांच साल के बच्चे की हुई मौत