Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: जींद में लाइब्रेरी के बाहर से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 31/08/2026 11:00:22 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 31/08/2026 11:00:22 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जींद थाना शहर पुलिस की चौकी पटियाला चौक ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव रामराय निवासी अमरजीत और मोनू उर्फ गंजू के रूप में हुई है। थाना शहर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सावित्री नगर निवासी पारस ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल विजडम लाइब्रेरी के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।

शिकायत के आधार पर थाना शहर जींद में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चौकी पटियाला चौक पुलिस ने तकनीकी और मैदानी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जींद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: शराब की लत के बीच महिला ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम

उत्तर प्रदेश: महोबा में हुआ भव्य कजली मेला जुलूस, झांकियों और हाथी-घोड़ों ने बढ़ाई शोभा

झारखण्ड: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, सुन्नी हनफी एजुकेशनल ट्रस्ट ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश

झारखण्ड: NTPC केरेडारी कोल माइंस में ट्रांसपोर्टिंग को लेकर हुआ विवाद, स्थानीय विस्थापितों ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन के बाद हुआ बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा-साले हुए गंभीर रूप से घायल 

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर कच्ची दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पांच साल के बच्चे की हुई मौत


Featured News