-
☰
उत्तर प्रदेश: बच्चों से स्कूल की बाउंड्री के लिए ईंट ढुलवाने का मामला आया सामने, प्रधानाध्यापिका को मिला नोटिस, तीन दिन में मांगा गया जवाब
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र घोरावल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पूरनाकलां में स्कूली बच्चों से बाउंड्री निर्माण के लिए ईंट ढुलवाए जाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र घोरावल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पूरनाकलां में स्कूली बच्चों से बाउंड्री निर्माण के लिए ईंट ढुलवाए जाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर 27 अगस्त 2026 को वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया गया कि वायरल वीडियो में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से बाउंड्री निर्माण के लिए ईंटें ढुलवाई जा रही थीं। जबकि निर्माण कार्य के लिए राजगीर मिस्त्री और श्रमिकों की व्यवस्था भी की गई थी। इसके बावजूद बच्चों से निर्माण कार्य कराया जाना विभागीय निर्देशों के विपरीत माना गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराया जाना प्रतिबंधित है। बच्चों को निर्माण कार्य में लगाना बाल श्रम की श्रेणी में आता है। विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसे शासन की मंशा और विभागीय निर्देशों का उल्लंघन बताया है। प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिया गया है कि वह पूरे मामले पर अपना स्पष्ट और संतोषजनक जवाब तीन दिनों के भीतर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि तय समय में स्पष्टीकरण नहीं मिलने या जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद विद्यालय में बच्चों से कराए गए निर्माण कार्य को लेकर मामला चर्चा में है।
उत्तर प्रदेश: शराब की लत के बीच महिला ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम
उत्तर प्रदेश: महोबा में हुआ भव्य कजली मेला जुलूस, झांकियों और हाथी-घोड़ों ने बढ़ाई शोभा
झारखण्ड: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, सुन्नी हनफी एजुकेशनल ट्रस्ट ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन के बाद हुआ बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा-साले हुए गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर कच्ची दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पांच साल के बच्चे की हुई मौत