Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 31/08/2026 11:03:20 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 31/08/2026 11:03:20 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हांसी में बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर रविवार को कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हांसी विधायक विनोद भयाना और नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने विधायकों से विधानसभा सत्र के दौरान बिजली क्षेत्र के निजीकरण का विरोध करने और कर्मचारियों व आम जनता के हितों की आवाज मजबूती से उठाने की अपील की। राज्य कैशियर सुरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि बिजली मंत्री अनिल विज और निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों को दिए गए आश्वासन को पूरा नहीं किया। कर्मचारियों के मुताबिक, 10 अगस्त को लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद करीब 15 दिनों के भीतर निजी लाइसेंस की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया।

कर्मचारियों ने गुरुग्राम और नूंह की बिजली व्यवस्था को निजी कंपनी को सौंपने की प्रक्रिया का भी विरोध किया। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था के निजीकरण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका और अग्निशमन कर्मचारियों की चल रही हड़ताल का मुद्दा भी विधायकों के सामने रखा। कर्मचारियों ने विधायकों से सरकार और कर्मचारियों के बीच मध्यस्थता कर मामले का समाधान कराने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी घोषित की। उनके अनुसार, 31 अगस्त को प्रदेश के सभी सब-डिवीजनों पर पैरलल लाइसेंस प्रणाली की प्रतियां जलाकर विरोध जताया जाएगा और नगरपालिका व अग्निशमन कर्मचारियों के धरने में पहुंचकर समर्थन दिया जाएगा। वहीं 3 सितंबर को एचईआरसी के सामने प्रदर्शन कर निजीकरण के विरोध में आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों और आश्वासनों से कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र हुड्डा, जोनी कुमार, पवन कुमार, रमेश कुमार, सतीश शर्मा, राजेश सैनी, मन्नू, नरेश बतरा, दीपक चोपड़ा, सही राम, राजेंद्र कुलाना, श्रीनिवास, श्री भगवान और विनोद दुहन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: शराब की लत के बीच महिला ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम

उत्तर प्रदेश: महोबा में हुआ भव्य कजली मेला जुलूस, झांकियों और हाथी-घोड़ों ने बढ़ाई शोभा

झारखण्ड: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, सुन्नी हनफी एजुकेशनल ट्रस्ट ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश

झारखण्ड: NTPC केरेडारी कोल माइंस में ट्रांसपोर्टिंग को लेकर हुआ विवाद, स्थानीय विस्थापितों ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन के बाद हुआ बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा-साले हुए गंभीर रूप से घायल 

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर कच्ची दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पांच साल के बच्चे की हुई मौत


Featured News