Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा गंभीर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 31/08/2026 10:47:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 31/08/2026 10:47:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सीतापुर रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में जान चली गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में जान चली गई। हादसे में बाइक चला रहा उसका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के मुताबिक, सकरन गांव की रहने वाली करीब 50 वर्षीय श्यामकली पत्नी रमेश रक्षाबंधन के मौके पर अपने बेटे के साथ मायके महुआ पुरवा गई थीं। वहां उन्होंने अपने भाई को राखी बांधी और परिवार के साथ कुछ समय बिताने के बाद बेटे के साथ बाइक से वापस अपने गांव के लिए रवाना हो गईं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे मां-बेटे की बाइक गुरेरा और बुढ़नापुर के बीच पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। चिकित्सकों ने श्यामकली को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जिस घर में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह था, वहां अचानक मातम छा गया। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Featured News