-
☰
बिहार: सिवान में विरोध-प्रदर्शन से पहले प्रशासन हुई अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
- Photo by : social media
विस्तार
बिहार: सिवान 25 जुलाई को छात्र संगठनों और कुछ राजनीतिक दलों द्वारा प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन एवं बिहार बंद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च जेपी चौक से शुरू होकर थाना मोड़, बबुनिया मोड़, मखदूम सराय, तेलहट्टा बाजार और गल्ला पट्टी होते हुए थाना मोड़ पर समाप्त हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है, लेकिन सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, यातायात बाधित करने और जनजीवन प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील की। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त व निगरानी की जा रही है। सिवान जंक्शन पर भी आरपीएफ और इंटेलिजेंस ब्रांच को सक्रिय किया गया है तथा स्टेशन परिसर और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।जिला प्रशासन ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की है।
मध्य प्रदेश: बांगरदा में जनविश्वास शिविर, 1563 ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब, जयंत चौधरी का हुआ भव्य स्वागत
पंजाब: अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में भेजा जेल