-
☰
दिल्ली: फिल्म ‘ब्रोकर’ की शूटिंग हुई पूरी, जल्द हूट ओटीटी ऐप पर होगा प्रसारण
- Photo by : social media
विस्तार
दिल्ली: पारस फिल्म्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही फिल्म ‘ब्रोकर’ की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म निर्माता-निर्देशक पदम सिंह पारस ने रविवार 30 अगस्त को फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की। फिल्म की सह-निर्मात्री आरती पारस हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी युवा निर्देशक नीरज सिंह तक्ष ने संभाली है। फिल्म में ज्यादातर नए कलाकारों को अभिनय का अवसर दिया गया है। फिल्म की केंद्रीय कहानी राजस्थान के धौलपुर निवासी गिरीश पाठक के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्माता पदम सिंह पारस ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं पंजाब के भटिंडा निवासी चेतन रेवाल फिल्म में हीरो की भूमिका में नजर आएंगे। हिमाचल प्रदेश के चंबा की रेखा कुमारी ने भी फिल्म में केंद्रीय भूमिका निभाई है। फिल्म में डर के साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा। दिल्ली के कलाकार बिजेंद्र कुमार ने फिल्म में तांत्रिक की केंद्रीय भूमिका निभाई है, जबकि उत्तर प्रदेश के एटा निवासी गुन्नू ने तांत्रिक के चेले का किरदार निभाया है। चेतन रेवाल इससे पहले भी पारस फिल्म्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की फिल्मों ‘गुड़िया’ और ‘कसूरवार’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। ‘ब्रोकर’ इस बैनर के साथ उनकी तीसरी फिल्म है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली की मुस्कान सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं। वह इससे पहले ‘गुड़िया’ और ‘कसूरवार’ में काम कर चुकी हैं। वहीं मिर्जापुर के विजय कुमार गुप्ता ने भी फिल्म में अभिनय किया है। एटा के प्रदीप कुमार ने फिल्म में हीरो चेतन रेवाल के दोस्त की भूमिका निभाई है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी शुभम नेगी ने की है, जबकि रूप सज्जा और स्टिल फोटोग्राफी की जिम्मेदारी विशाल ने संभाली है। सिद्धार्थ पारस और वैभव पारस ने बताया कि फिल्म ‘ब्रोकर’ का प्रसारण हूट ओटीटी ऐप पर किया जाएगा। इसके अलावा निर्माता-निर्देशक पदम सिंह पारस अब ‘हो जाइये सावधान’ नाम से वेब सीरीज शुरू करने की तैयारी में हैं। यह सीरीज सामाजिक ठगी पर आधारित होगी और इसका निर्देशन पदम सिंह पारस स्वयं करेंगे। इसका प्रसारण भी हूट ओटीटी ऐप पर किया जाएगा। सीरीज में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और हरियाणा के विभिन्न जिलों के कलाकारों को अभिनय का अवसर दिया जाएगा। बताया गया कि ‘हो जाइये सावधान’ का टीवी सीरियल के रूप में पहले शक्ति टीवी चैनल पर प्रसारण हो चुका है, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं पदम सिंह पारस अक्टूबर में एक नई हिंदी बॉलीवुड फिल्म शुरू करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में तीन हीरो और तीन हीरोइनों का चयन किया जाएगा। फिल्म का मुहूर्त मुंबई में होगा और इसमें मुंबई के बॉलीवुड कलाकार भी शामिल होंगे।
महाराष्ट्र: मुरबाड में कुणबी समाज का गुणगौरव एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न
हरियाणा: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन
हरियाणा: जींद में लाइब्रेरी के बाहर से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: हांसी में रातभर चला सघन चेकिंग का अभियान, पीपला पुल पर पुलिस ने की वाहनों की जांच