-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के 2138 आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण किया और वेबसाइट व पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सहारनपुर नगर निगम के मां शाकुंभरी सभागार में किया गया। इस दौरान नगर निगम के करीब 60 आउटसोर्स सफाई मित्रों को किट वितरित की गई। वहीं श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 29 लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि के प्रमाण पत्र और एफडी भी प्रदान की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के श्रम की गरिमा बनाए रखने और उन्हें सुरक्षा देने के उद्देश्य से इस निगम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है और हर महीने की 5 तारीख तक उनके खातों में मानदेय पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब कोई एजेंसी अपनी मनमर्जी से आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाल सकेगी। इसके लिए पहले शासन को जानकारी देनी होगी। नई व्यवस्था में डिजिटल मैनेजमेंट और निगरानी के जरिए पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। नगरायुक्त शिपू गिरि ने बताया कि इस नई व्यवस्था से सहारनपुर नगर निगम के **2138 आउटसोर्स कर्मचारियों** को लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, जिलाधिकारी अरविंद चौहान सहित नगर निगम और श्रम विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश: बांगरदा में जनविश्वास शिविर, 1563 ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब, जयंत चौधरी का हुआ भव्य स्वागत
पंजाब: अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में भेजा जेल