Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 03/09/2026 05:43:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 03/09/2026 05:43:54 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 27 वर्षीय आरोपी धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में कोन थाना पुलिस वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी।

3 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कोन थाना क्षेत्र के चांचीकला पुलिया के पास घेराबंदी कर गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी धर्मेंद्र यादव पुत्र इंद्रजीत यादव, निवासी परती, थाना केतार, जनपद गढ़वा, झारखंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोन थाने में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ मु0अ0सं0 23/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी बागेसोती, उपनिरीक्षक राकेश राय, चौकी प्रभारी चांचीकला और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव शामिल रहे।
 


Featured News