-
☰
उत्तर प्रदेश: रेणुका नदी के छठ घाट पर हुई मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर तहसील ओबरा क्षेत्र स्थित रेणुका नदी के छठ घाट पर बाढ़, जलभराव और नदी में डूबने की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, मेडिकल टीम, आपूर्ति विभाग और पंचायती राज विभाग ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस दौरान नदी में किसी व्यक्ति के डूबने की स्थिति में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने, उसे सुरक्षित बाहर निकालने और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित टीमों ने आपदा की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने से लेकर रेस्क्यू और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तक की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आपदा के समय त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर आमजन को भी जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि बाढ़, जलभराव या नदी में तेज बहाव की स्थिति में नदी, नाले, घाट और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास न जाएं। बच्चों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों से दूर रखने की सलाह दी गई। प्रशासन ने लोगों से कहा कि नदी में किसी व्यक्ति को डूबता देखकर स्वयं पानी में उतरकर जोखिम न उठाएं। तत्काल पुलिस, प्रशासन, आपदा राहत दल या स्थानीय बचाव टीम को सूचना दें। प्रशिक्षित बचाव दल के पहुंचने के बाद ही रेस्क्यू कराया जाए और जरूरत पड़ने पर घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए। मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशासन ने नागरिकों को आपदा के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का संदेश दिया।
मध्य प्रदेश: बांगरदा में जनविश्वास शिविर, 1563 ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब, जयंत चौधरी का हुआ भव्य स्वागत
पंजाब: अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में भेजा जेल