-
☰
उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा फतेहपुर बजरिया स्थित संतोषी माता मंदिर में नव युवक समाज कमेटी की ओर से श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को दोपहर 3 बजे से कथा व्यास मोहित कृष्ण शास्त्री जी ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया। कथा के दौरान भजन और धार्मिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। संगीत में ऑर्गन पर असीस जी, दीपक रिछारिया और दीपक अनुरागी, ढोलक पर प्रदीप अवस्थी एवं दीपक आजाद राठ, हमीरपुर तथा हारमोनियम पर अभिषेक कुशवाहा और पैड पर हर्षित शुक्ला ने सहयोग किया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य अजेश तिवारी, रोहित बादल, लवलेश बादल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धार्मिक ज्ञान एवं भक्ति का लाभ लिया। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भक्तों की सहभागिता से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
हरियाणा: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 9.110 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: बांगरदा में जनविश्वास शिविर, 1563 ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब, जयंत चौधरी का हुआ भव्य स्वागत
पंजाब: अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार