Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: स्वतंत्रता दिवस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dilip Kumar , Date: 21/08/2026 10:30:22 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 21/08/2026 10:30:22 am
Share:

संक्षेप

बिहार: नौतन प्रखंड के शिवराजपुर स्थित लड्डन बाबू कॉम्प्लेक्स में संचालित इंडियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विस्तार

बिहार: नौतन प्रखंड के शिवराजपुर स्थित लड्डन बाबू कॉम्प्लेक्स में संचालित इंडियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जनसुराज के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. कासिम अंसारी और विद्यालय के संचालक शमसाद अजीज ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।


इस अवसर पर डॉ. कासिम अंसारी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। पढ़ाई के अलावा सांस्कृतिक, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी से उनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के संचालक शमसाद अजीज ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना विद्यालय की प्राथमिकता है। ऐसे आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। मौके पर शिक्षक दिलीप कुमार, पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी, गुंजा कुमारी, प्रिया कुमारी, साहिन प्रवीन, साजिद हुसैन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Featured News