-
☰
उत्तर प्रदेश: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गोरखपुर जिले में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गोरखपुर जिले में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. आजाद बेग के तत्वावधान में जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. के.एम. पाण्डेय के नेतृत्व में जिले की नौ विधानसभाओं एवं विभिन्न ब्लॉकों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविरों में पहुंचे लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान उच्च रक्तचाप, खांसी, बुखार, फेफड़ों से संबंधित समस्याओं, वायरल संक्रमण और शुगर की जांच की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों के खून की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. के.एम. पाण्डेय ने कहा कि **स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है। प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें गोला ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण यादव, कैंपियरगंज विधानसभा के वरिष्ठ नेता शैलेश उपाध्याय के सुपुत्र एवं महानगर महासचिव प्रणव उपाध्याय, पंडित रामहरि राय, शेरू यादव, सौरभ दुबे (चिल्लूपार) सहित कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिविरों के आयोजन में सहयोग करते हुए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
महाराष्ट्र: मुरबाड में कुणबी समाज का गुणगौरव एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न
हरियाणा: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन
हरियाणा: जींद में लाइब्रेरी के बाहर से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: हांसी में रातभर चला सघन चेकिंग का अभियान, पीपला पुल पर पुलिस ने की वाहनों की जांच