-
☰
उत्तर प्रदेश: रानीगंज की राजनीति में हुआ बड़ा बदलाव, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला सपा में हुआ शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शनिवार को अहम सियासी घटनाक्रम देखने को मिला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शनिवार को अहम सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला ने भाजपा से नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राम शिरोमणि शुक्ला वर्ष 2007 में रानीगंज विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उनके सपा में शामिल होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रानीगंज में बदलते सियासी समीकरणों के तौर पर देखा जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में पूर्व विधायक का सपा में जाना पार्टी के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा, इसको लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में राम शिरोमणि शुक्ला को रानीगंज से अपना उम्मीदवार बनाएगी। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पूर्व विधायक के सपा में शामिल होने के बाद रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां और चर्चाएं बढ़ने की संभावना है। आने वाले समय में यह सियासी बदलाव किस तरह का असर डालता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
उत्तर प्रदेश: शराब की लत के बीच महिला ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम
उत्तर प्रदेश: महोबा में हुआ भव्य कजली मेला जुलूस, झांकियों और हाथी-घोड़ों ने बढ़ाई शोभा
झारखण्ड: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, सुन्नी हनफी एजुकेशनल ट्रस्ट ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन के बाद हुआ बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा-साले हुए गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर कच्ची दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पांच साल के बच्चे की हुई मौत