Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गंगोह के विद्यालय में चला 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 21/08/2026 12:12:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 21/08/2026 12:12:26 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गंगोह प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगोह में विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बीके संतोष दीदी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और मित्रों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामपुर मनिहारान की सेंटर संचालिका बीके संतोष दीदी ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा स्वस्थ, चरित्रवान, संस्कारवान और नशामुक्त रहेंगे तो देश का भविष्य भी मजबूत और उज्ज्वल बनेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शुभम गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है और विद्यालय की ओर से इस अभियान को पूरा सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में बीके सचिन भाई, बीके पूनम बहन, बीके सुशील भाई सहित विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।

Related News

उत्तर प्रदेश: रानीगंज की राजनीति में हुआ बड़ा बदलाव, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला सपा में हुआ शामिल

उत्तर प्रदेश: बच्चों से स्कूल की बाउंड्री के लिए ईंट ढुलवाने का मामला आया सामने, प्रधानाध्यापिका को मिला नोटिस, तीन दिन में मांगा गया जवाब

महाराष्ट्र: मुरबाड में कुणबी समाज का गुणगौरव एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न

हरियाणा: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन

हरियाणा: जींद में लाइब्रेरी के बाहर से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार

हरियाणा: हांसी का देवी लाल मार्केट 40 लाख रुपये की लागत से हुआ सुंदर, विधायक विनोद भयाना ने किया उद्घाटन


Featured News